
चंडीगढ़ में फिर व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हडकंप
चंडीगढ 1 सिंतबर ( विश्ववार्ता) चंडीगढ के सैक्टर 54 मे आज उस समय ईलाके मे सनसनी फैल गई जब पब्लिक टॉयलेट के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान सेक्टर-54 की आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र (32) के रूप में हुई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रखवाया गया है।
वीरेंद्र की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उसकी नब्ज रूक चुकी थी। पुलिस ने डॉक्टर बुलाकर मौके पर ही जांच कराई तो वह मृत मिला।





















