
चंडीगढ़ में फिर बेकाबू होने लगा कोरोना
पिछले दिनो से लगातार बढ रहे है मरीज
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में कोरोना के नए मामले डराने लगे हैं। जून के शुरुआती 10 दिनों में शहर में 200 के करीब नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं। बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 35 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिस वजह से कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 150 के पार पहुंच चुकी है, इस समय 152 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, पिछले महीने भी नए मरीज तेजी से बढ़े थे। मई में 379 नए मरीज दर्ज किए गए थे।





















