
चंडीगढ़ में फिर पेड गिरने से टला बडा हादसा
कई लोगों की बची जान
चंडीगढ़, 13 जुलाई ( विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में आज कई लोगों की जान बच गई। सेक्टर 47 स्थित आयुष के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (डिस्पेंसरी) में आज नीम का पेड़ गिर गया, जिस कारण बडा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-47 स्थित आयुष के हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पास मैदान में हर रोज सुबह-सुबह करीब 20-25 लोग योगाभ्यास करने आते हैं। मंगलवार को बारिश के चलते लोग योगाभ्यास करने नहीं आ सके। जिस कारण बड़ा हादसा टल गया।
आयुष सेंटर की डॉक्टर दिलप्रीत कौर ने बताया कि सुबह के समय यह घटना हुई। जिस जगह पेड़ गिरा, वहां पर दिन के समय लोग योग करते हैं। आज सुबह बारिश के चलते जगह गीली थी। ऐसे में लोग नहीं आए थे। घटना की जानकारी सुबह ही चंडीगढ़ प्रशासन के हॉर्टिकल्चर विभाग को दे दी गई थी। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मी पेड़ को हटाने के लिए पहुंचे। वार्ड नंबर 21 में यह डिस्पेंसरी आती है।





















