
चंडीगढ़ में पीजीआई मे पहली बार लगी सत्तू की छबील
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पीजीआई मे पहली बार लगी सत्तू की छबील लगाई गई। एन जी ओ आहारिका की डायटिशियन श्रेया का रहा ये परोपकारी उपक्रम । श्रेया ने बताया कि सत्तू वजन घटाने में काफी फायदेमंद होता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो सत्तू का सेवन कर सकते हैं। सत्तू में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में कारगर है। सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है, इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती हैं। गर्मी में सत्तू का शरबत बहुत फायदेमंद होता है ।





















