
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटो मे कोरोना के मरीज आये इतने
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे कोरोना मामलो मे फिर बढोतरी देखी गई है। कोरोना संक्रमण के मामले एक दिन अधिक आ रहे हैं तो दूसरी ही दिन कम आ रहे हैं। पिछले 24 घंटो मे 10 केस ही पॉजिटिव मिले हैं। इससे कुछ राहत तो जरूरी है लेकिन मामले लगातार आना चिंता का विषय बना हुआ है। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को 16 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए जिससे अब चंडीगढ़ में एक्टिव केस 87 हो गए हैं।




















