
चंडीगढ़ में नवविवाहित युवती ने की आत्महत्या
चंडीगढ, 25 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में एक नवविवाहित युवती की जिंदगी पलभर में मौत में तब्दील हो गई। पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही 28 साल की छात्रा ने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया है। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह मृतका के रूम में फॉरेंसिक टीम ने जांच की। मृतका की पहचान गुरविंदर कौर के रूप में हुई है। मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली गुरविंदर पंजाब यूनिवर्सिटी से संगीत में पीएचडी कर रही थी। धनास में वह हाउसिंग बोर्ड के एक मकान की पहली मंजिल पर अकेले रहती थी। लगभग 6 महीने पहले ही गुरविंदर की शादी हुई थी। उसका पति लुधियाना का रहने वाला है और वहीं डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। गुरविंदर हर शनिवार को अपने ससुराल जाती थी।





















