
चंडीगढ़ में नगर निगम की 327वीं विशेष बैठक में जबरदस्त हंगामा
कांग्रेस ने किया वाकआउट
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में नगर निगम की बुलाई गई 327वीं विशेष बैठक में हंगामा हो गया है। इसमें कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया है। वही शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद हरदीप सिंह ने भी बैठक से वॉकआउट किया है।
जिसमें कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया है। बैठक में कांग्रेस के पार्षद गुरप्रीत सिंह ने खुद के बोलने के लिए समय मांगा था। उनकी तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव में सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू से शुरू होकर एपीजे अब्दुल कलाम और इंदिरा गांधी जैसे नामों को जोडऩे पर जोर दिया। इस पर सत्ता पक्ष की तरफ से उन्हें नहीं बोलने दिया तो कांग्रेस के सभी पार्षदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया है।





















