
चंडीगढ़ में जॉइंट साइबर क्राइम कोर्डिनेशन टीम की कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
चंडीगढ़ समेत देश भर में बढते साइबर क्राइम पर हुआ मंथन
इसमें 7 राज्यों के ऑफिसरो ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ मे जॉइंट साइबर क्राइम कोर्डिनेशन टीम की एक अहम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिससे इसमें 7 राज्यों/यूटी के डीजीपी, आईएएस, चंडीगढ़ के अन्य आईपीएस अफसर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, हितधारक, बैंकों, पेमेंट गेटवेज, वैलेट के नोडल अफसर आदि मौजूद थे। कॉन्फ्रेंस में साइबर क्राइम और उससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने को लेकर चर्चा की गई। समेत देश भर में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। इस अपराध में नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस अपराध को रोकने के लिए राज्यों की पुलिस और सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल की जरुरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को चंडीगढ़ में जॉइंट साइबर क्राइम कोर्डिनेशन टीम की एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।





















