
चंडीगढ़ में छात्रा ने कॉलेज की छत से लगाई छलांग, मौके पर तोडा दम
मचा हडकंप, स्कूल मे मची अफरा तफरी
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स (जीसीजी) मे आज उस समय हडकंप मच गया जब छात्रा ने सुबह कॉलेज की मुख्य इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत अन्य छात्राओं की छुट्टी कर दी। छात्रा की पहचान सेक्टर-39 निवासी इशिता (19) के रूप में हुई है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।





















