
चंडीगढ़ में चलेगी पोलियो वैक्सीन ड्राइव
चंडीगढ 12 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में पोलियो वैक्सीन ड्राइव 3 दिन लगातार चलाई जायेगी जोकि 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगी। इसके तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो वैक्सीन दी जाएगी। अभियान के तहत चंडीगढ़ के 96,831 बच्चों को कवर किया जाएगा। 454 फिक्स्ड बूथ लगाए जाएंगे।






















