
चंडीगढ़ में कोरोना की चौथी लहर लगातार बढती हुई
वैक्सीनेशन का कार्य जोरो पर
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ मे कोरोना की चौथी लहर लगातार बढ रही है जिस कारण प्रशासन भी चिंता मे नजर आ रहा है। लेकिन वैक्सीनेशन का कार्य जोरो पर है। चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस 21 से बढक़र 69 हो गए हैं। 10 दिन पहले शहर में कोरोना केसों मिलने का औसत साप्ताहिक 0.32 था। अब यह बढक़र 0.80 हो गया है। प्रशासन ने पिछले 24 घंटों में 1,421 लोगों के कोरोना सैंपल लिए, जो ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे।





















