
चंडीगढ़ में कई घंटो की जोरदार बारिश से सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा
खोले गये फ्लड गेट , शहर की सडक़े हुई जलमगन
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इन इलाको मे न जाने की दी सलाह
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में तडके से हो रही जोरदार बारिश से जहां शहरवासियों को गर्मी से निजात मिली वही । पिछले 24 घंटे में करीब 84 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भी बारिश होने की संभावना जताई है।
शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के कारण कई जगह पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।
चंडीगढ़ में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया है। वही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने भी माखन माजरा ब्रिज, बापूधाम के पीछे वाला ब्रिज और किशनगढ़ ब्रिज पर न जाने की सलाह दी है।























