
चंडीगढ़ में एस्टेट के कर्मचारी क्लब को करने लगे सील तो मचा बवाल
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर 26 में आज सुबह एस्टेट आफिस द्वारा एक क्लब को सील करने पर काफी बवाल हुआ। क्लब के मालिक राजीव धवन का कहना है कि उनका रेवेन्यू कोर्ट में केस चल रहा है। एस्टेट ऑफिस की तरफ से जो नियमों में 11 उल्लंघन बताए जा रहे हैं, उनमें से आठ वायलेशन को रिमूव कर दिया गया है, जबकि तीन अभी लंबित हैं। उधर, एस्टेट ऑफिस के कर्मचारी मौके पर कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
सेक्टर 26 स्थित एक निजी क्लब को सील करने के लिए स्टेट ऑफिस के कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। वहीं क्लब मालिकों की तरफ से उनकी इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। मौके पर क्लबों के कर्मचारी भी मौजूद है।





















