चंडीगढ़ में एक शराब की फैक्ट्री में भीषण आग ने मचाया आतंक
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में एक शराब फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री की इमारत की तीनों मंजिलों में फैल गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। शुरुआती जांच के अनुसार इमारत में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।आग की लपटों ने इमारत की तीनों मंजिलों को पूरी तरह घेर लिया आग लगने के बाद इमारत में कुल 4 लोग फंस गए थे, लेकिन फायर फाइटर और थाना इंडस्ट्रियल एरिया के पुलिसकर्मियों ने 2 लोगों को तो बचा लिया, जबकि 2 व्यक्तियों के अभी तक इमारत में फंसे होने की आशंका है।