चंडीगढ़ में एक और पेड़ गिरा
बाल-बाल बचा मोबाइल पर बात कर रहा युवक
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता)चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में पेड़ गिर गया है। इस हादसे में एक कार चालक बाल-बाल बच गया बताया जाता है कि, उक्त युवक सड़क किनारे पेड़ के नीचे अपनी गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था कि तभी अचानक से एक बड़ा पेड़ उसकी कार के पास गिर गया| गनीमत रही कि पेड़ कार के ऊपर नहीं गिरा| नहीं तो कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो जाती| बरहाल, युवक और उसकी कार दोनों को पेड़ की चपेट में आने से सुरक्षित रहे|