
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत पार्किंग इलाके में लगाए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों पर आज फैसला
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता):नगर निगम की पार्किंग में 32 चार्जिंग स्टेशन साइट की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया। आठ सदस्य समिति को 2 नवंबर से पहले अपने सुझाव व शिफारिश देनी होगी वही आज चार्जिंग स्टेशनों पर आज फैसला होने की संभावना है। इसके लिए बनाई गई कमेटी की आज बैठक होनी है।
इस बैठक में कांग्रेस पार्षद सचिन गालव, भाजपा पार्षद जसमनप्रीत सिंह, नॉमिनेटेड पार्षद उमेश घई, व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, ष्टक्रश्वस्ञ्ज प्रोजेक्ट अधिकारी पारुल गाजत सहित नगर निगम के कई अधिकारी हिस्सा लेंगे।























