चंडीगढ़ में इन खतरनाक 6 नस्लों के कुत्तों पर लगेगी पाबन्दी!
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में रोजाना बढ़ रहे कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए चंडीगढ़ पेट डॉग्स एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज 2023 को मंजूरी दे दी गई है। । जिसके तहत अब शहर में पालतू कुत्ते का पंजीकरण करवाना होगा और लोग किसी भी कुत्ते को कहीं भी खाना नहीं खिला सकेंगे ।
जिसके तहत अब शहर में पालतू कुत्ते का पंजीकरण करवाना होगा और लोग किसी भी कुत्ते को कहीं भी खाना नहीं खिला सकेंगे। इसके लिए अलग से जगह निश्चित की जाएगी, साथ ही नगर निगम द्वारा 7 खतरनाक प्रजाति के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया है जिनमें अमेरिकन बुलडाॅग, पिटबुल, बुल टेरियर, केन कोरसों, डोगो अर्जेंटीनों और राॅटविलर शामिल हैं। अगर इसके बाद भी कोई नियमों का उल्लंघन करता या इन कुत्तों को पालता पाया जाता है तो उसके खिलाफ 10 हजार जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पालतू कुत्तों को पुजीकरण करवाना अनिवार्य होगा, इसकी जिम्मेदारी मालिक की होगी।
























