
चंडीगढ़ में आज से शुरू होगी एशियाड सर्कस
चंडीगढ, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता)मोबाइल के दौर के बीच भी सर्कस देखने वालों में कमी नहीं आ रही है। बच्चे और बड़े आज भी सर्कस में खूब एंजॉय करते हैं। मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट के पास सर्कस ग्राउंड में आज से सर्कस शुरू हो रही है। इस बार इसमें हाथी-घोड़े नहीं दिखेंगे, क्योंकि सर्कस में इन्हें लाने पर बैन है। यह पशु क्रूरता के दायरे में आता है।





















