
चंडीगढ़ में आज किसानों का हल्लाबोल, करेंगे राजभवन का घेराव
चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
चंडीगढ,26 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में आज से किसानों का 3 दिन के लिए प्रदर्शन शुरू होगा। प्रदर्शन 28 नवंबर तक चलेगा। किसान केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने मोहाली और पंचकूला से आने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। किसी भी किसान संगठन को शहर के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा।
चंडीगढ़ में आज किसान आंदोलन के कारण कई रास्ते बंद रहेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मुख्य रूप से ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाला रास्ता और पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ आने वाला मध्य मार्ग बाधित रहेगा। पुलिस ने आम पब्लिक को इन रास्तों पर न जाने की सलाह दी है। इसके लिए पुलिस की तरफ से एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
इसके इलावा फसलों के डायवारसीफिकेशन समेत कई और मुद्दे हैं, जिनको लेकर प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा कर्ज मुक्ति, सभी फसलों के लिए एमएसपी गारंटी कानून, 60 साल के किसानों के लिए पेंशन, फसल बीमा योजना, लखीमपुर खीरी के किसानों के लिए न्याय और बिजली संशोधन विधेयक 2022 को रद्द करना शामिल हैं. बताया जा रहा है कि किसानों का यह प्रोटेस्ट 26 से 28 नवंबर तक जारी रहेगा.























