
एक ही दिन में आये रिकार्ड नये मामले
चंडीगढ़। 15 जनवरी (विश्ववार्ता) शहर में आए दिन कोरोना के नये मरीजों के नए रिकार्ड बन रहे हैं। शहर में कोरोना की पहली व दूसरी लहर में इतनी संख्या में कोरोना के मरीज आ रहे हैं जो लोगों को डरा रहे हैं। शहर में पिछले 24 घंटो मे अब तक सभी पुराने रिकार्ड टूट गए हैं और एक दिन में 1834 नये कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। ऐसे में शहर में कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 7257 हो गई है। वहीं शहर में आज दो मरीजों ने कोविड संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया।






















