
चंडीगढ़ बुड़ैल जेल मेे खतरे का सायरन बजने से मचा हडक़ंप
डॉग और बम स्क्वायड समेत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में आज दोपहर लगभग 12 बजे धमाका हुआ। अचानक बजे खतरे के सायरन ने भारी हडक़ंप मचा दिया। सायरन के बजने पर जहां जेल में बंद कैदियों में खासी हड़बड़ी पैदा हो गई तो वहीं जेल प्रशासन हरकत में आते देखा गया चंडीगढ की बुड़ैल जेल में जेल के सायरन बजने के साथ ही पुलिस की टीमें यहां पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी यहां पर पहुंची। जिसके बाद यहां पर स्थिति पर काबू पाने की कोशिशें जारी रही। सेक्टर 49 थाना प्रभारी ने बताया कि यह पुलिस की तरफ से की गई मॉक ड्रिल है। इस दौरान यहां पर बंद कैदियों के सेल भी चेक किए गए। वहीं जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया।























