चंडीगढ़ फिर से हुआ शर्मसार: चंडीगढ़ सरकारी स्कूल में छात्रा से रेप:
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ में एक सरकारी स्कूल के टीचर ने 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप किया। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। छात्रा के परिजनों द्वारा शिकायत देने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस आज आरोपी टीचर को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकार सूत्रों के मुताबिक तुरंत कार्रवाई न होने पर परिजनों समेत उनके करीबियों ने पुलिस थाने में हंगामा भी किया। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
























