
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार ने लंगर बावा जगदीश आहूजा की पत्नी को सौंपा पद्मश्री अवॉर्ड
चंडीगढ़,9 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ पीजीआई मे वर्षो वर्ष से लंगर लगाने वाले लंगर वाले बावा के नाम से मशहूर जगदीश लाल आहूजा की पत्नी निर्मल आहूजा को चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार धर्मपाल ने पद्मश्री पुरस्कार सौंपा। जगदीश लाल आहूजा को सेवा कार्यों के लिए पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुना गया था, लेकिन खराब सेहत वह अवॉर्ड हासिल नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब चंडीगढ़ प्रशासन ने उनकी धर्मपत्नी को इस अवॉर्ड को सौंपा।























