
चंडीगढ़ प्रशासक का पद संभालने के बाद बनवारीलाल पुरोहित ने पहली बार बुलाई प्रेसवार्ता
पढिये क्या कहा
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) । प्रशासक का पद संभालने के बाद बनवारीलाल पुरोहित ने पहली बार प्रेसवार्ता की और स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ प्रशासन पहले दिन से ही व्यावसायिक और इंडस्ट्रियल लीज होल्ड संपत्तियों को फ्री होल्ड करने के पक्ष में है। चंडीगढ़ प्रशासन में सभी चाहते हैं कि संपत्तियां फ्री होल्ड हो जाएं। चंडीगढ़ के विकास के लिए संपत्तियों का फ्री होल्ड होना जरूरी है। फ्री होल्ड होने से लोगों के अंदर यह भावना आएगी कि संपत्ति उनकी है। उद्योग आगे बढ़ेंगे इसलिए अब जो भी नीलामी हो रही है वह पूरी तरह से फ्री होल्ड के आधार पर ही हो रही है।





















