
चंडीगढ़ पुलिस में होमगार्ड जवानों की भर्ती हुई रद्द
युवाओं मे मायूसी
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस में होमगार्ड जवानों की भर्ती एक वर्ष से अधिक पहले निकाली थी जिसे पुलिस विभाग ने रद्द कर दिया है। यह आदेश जनरल होमगार्ड-सह-पुलिस महानिदेशक ने जारी किया है। होमगार्ड जवानों की भर्ती रद्द होने से शहर के युवाओं में मायूसी है। पुलिस विभाग ने 28 जनवरी 2021 को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा 25 होमगार्डों की भर्ती निकाली थी।





















