
चंडीगढ़ पुलिस ने 30 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा
चंडीगढ, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज बडी सफलता हाथ लगी है। एक भगोड़े 30 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान वीनित गहलोत उर्फ विक्की मिटारु के तौर पर हुई है। वह हत्या और आम्र्स एक्ट केसों में भगोड़ा था। हरियाणा और यूपी पुलिस का वांटेड है। उसके कब्जे से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं। वह 3 साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।





















