
चंडीगढ़ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी विराट के गुर्गोंओं पर UAPA के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की शुरू
गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या करने के लिए आए थे
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी विराट के गुर्गोंओं पर अनलॉफुल एक्टिविटी प्रीवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इन पर जल्द ही यह धारा जोड़ दी जाएगी। यह गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या करने के लिए आए थे। इन्होंने चंडीगढ़ और मोहाली अदालत की रेकी भी की थी। उन्होंने इस घटना को वकील के भेष में अंजाम देना था। पुलिस सनी उर्फ सचिन, मनचंदा, उमंग, कैलाश गौतम उर्फ़ टाइगर, माया उर्फ कशिश, अनमोलप्रीत और परमजीत पर यह एक्ट लगने की तैयारी कर रही है।
गुप्त सूचना पर पहले अपराध शाखा की टीम ने दोनों शूटरों को सेक्टर-43 स्थित न्यायिक परिसर के पास से गिरफ्तार किया। उनसे हथियार और वकीलों की ड्रेस बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अदालत में पेशी के दौरान गैंगस्टर भूप्पी राणा की हत्या करने वाले थे। इसके बाद आरोपियों ने इनके दूसरे सहयोगियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ सचिन उर्फ मैडी मनचंदा, उमंग, कैलाश गौतम उर्फ टाइगर, माया उर्फ कशिश उर्फ पूजा शर्मा, अनमोलप्रीत और परमिंदर सिंह के रूप में हुई थी। अब इनके खिलाफ पुलिस यूएपीए के तहत कार्रवाई करने जा रही है।





















