
चंडीगढ़ पुलिस ने बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को लिया प्रोडक्शन वारंट पर
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस ने बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस उससे रिटायर्ड आईएएस की पत्नी के फ्लैट की धोखाधड़ी की फाइल गायब मामले में पूछताछ कर रही है। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने जिला अदालत से आरोपी नवीन फोगाट का एक दिन का प्रोडक्शन रिमांड हासिल किया है। आज फिर से आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि वसूली की रकम में से 26 लाख रुपये अभी तक चंडीगढ़ पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में प्रवीण शाह समेत दो अन्य आरोपी फरार हैं और जल्द उन्हें भगोड़ा करार दिया जा सकता है। बीते चार अगस्त को व्यापारी को योजनाबद्ध तरीके से चंडीगढ़ बुलाकर उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया था।





















