
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर(एएसआइ) पद पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार की शाम को घोषित हो गया है। कुल 424 आवेदकों ने क्वालीफाई किया हैं। सभी आवेदक चंडीगढ़ पुलिस की आफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।
अब सेक्टर-26 के पुलिस लाइन में सितंबर माह में शारीरिक परीक्षा और अक्टूबर 15 तक सभी मानक में अव्वल रहने वाले आवेदकों की मेरिट के आधार पर ज्वाइनिंग संभावित है। इस भर्ती प्रक्रिया में देशभर के किसी भी राज्य/यूटी से आवेदन करने की छूट थी।
यह अनिवार्य
-लिखित परीक्षा पास करने वाले आवेदक को शारीरिक परीक्षा देने के लिए नया एडमिट कार्ड चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट Chandigarhpolice.gov.in अपलोड की जाएगी। इसमें आवेदक को मौजूदा फोटो लगाकर आना होगा।





















