
चंडीगढ़ पीजीआई द्वारा मरीजों के लिए राहत की खबर
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) चंडीगढ पीजीआई प्रशासन ने आज मरीजों को बडी राहत दी है। पीजीआई प्रशासन ने मुख्य सर्जिकल स्टोर को 24 घंटे खोलने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश को लागू करने के लिए स्टोर में चार और स्टोर कीपर तैनात कर दिए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि स्टाफ की कमी के कारण शाम पांच बजे बंद होने वाला सर्जिकल स्टोर जल्द ही 24 घंटे खुलने लगेगा। फिर शाम पांच बजे के बाद इलाज के लिए इमरजेंसी और ट्रामा में आने वाले मरीजों के साथ ही आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के इलाज के लिए कई गुना ज्यादा दाम पर सर्जिकल आइटम की खरीद नहीं करनी पड़ेगी।























