
चंडीगढ़ पीजीआई के इमरजेंस वार्ड ने लगी आग, मचा हडकंप
मरीजों को किया शिफ्ट
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ पीजीआई के इंमरजेंसी वार्ड मे देर रात को आग लगने से हडकंप मच गया। इससे वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पीजीआई फायर विभाग को दी गई।
पीजीआई का फायर विभाग आग पर काबू पाने में लग गया। मरीजों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसमें किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। वही आग के लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।























