
चंडीगढ़ निगम की बैठक में जोरदार हंगामा, आप के इतने पार्षद किये सस्पेंड
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम सदन की आज हो रही अहम बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ, बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए बयान पर मेयर अनूप गुप्ता ने आप पार्टी के 8 पार्षदों को सदन की बैठक से सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद बाकी के पांच पार्षदों ने भी बैठक का बहिष्कार कर दिया।
जानकारी अनुसार एक महीना पहले आम आदमी पार्टी ने गोवा टूर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें कहा था कि यह टूर पार्षदों को रिश्वत दी जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार और चोरी जैसे कई आरोप लगाए थे। मेयर की तरफ से कहा गया कि अगर यह पार्षद माफी नहीं मांगेंगे तो उन सभी को सस्पेंड कर दिया जाएगा।





















