
चंडीगढ़ नगर निगम में उठापटक का खेल जारी, आज होगा फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी का चुनाव
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ नगर निगम की 11 मार्च को 11 बजे बैठक है। इसमें फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी का चुनाव कराया जाएगा. चंडीगढ़ नगर निगम की वित्त समिति कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर निर्णय लेती है। बैठक के एजेंडे में 3 प्रस्ताव रखे गए हैं। चंडीगढ़ नगर निगम में दल-बदल का खेल जारी है। आम आदमी पार्टी को छोडक़र बीजेपी में जाने वाले तीन पार्षदों में से दो महिला पार्षदों ने आम आदमी पार्टी में वापसी कर ली है और ये सब कुछ सोमवार को होने वाले फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव से पहले हुआ है. चंडीगढ़ नगर निगम की 11 मार्च को 11 बजे बैठक है। इसमें फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी का चुनाव कराया जाएगा।
35 पार्षदों और 1 सांसद के वैट वाले निगम जनरल हाउस में संशोधित संख्या के अनुसार अब बीजेपी के पास 15 पार्षद हैं, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के पास 19 पार्षद हो गये हैं. आप के 12 पार्षद और कांग्रेस के 7 हैं. भले ही बीजेपी सांसद किरण खेर का 1 और शिरोमणि अकाली दल के 1 पार्षद के वोट बीजेपी के साथ हो, लेकिन इंडिया गठबंधन के 19 वोट के मुकाबले बीजेपी के पास कुल 17 ही वोट है।
कल इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्षदों की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस.लक्की, चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी डॉ. एस.एस. अहलूवालिया और चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने की।
बैठक में भाग लेने वालों ने चंडीगढ़ नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति के कल होने वाले चुनाव के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की, जिसमें 5 सदस्यों का चुनाव किया जाना है।
इसके अलावा, बैठक में शहर के लोगों को कुछ राहत देने का संकल्प लिया गया, जो भाजपा की अगुआई वाले पिछले नगर निगम द्वारा लगाए गए भारी करों के बोझ से जूझ रहे हैं।
शहरवासियों को 20 हजार लीटर पानी मुफ्त उपलब्ध कराने का संकल्प लाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा शहरवासियों को जल्द ही पार्किंग दरों में भी बड़ी राहत देने का भी फ़ैसला किया गया है।





















