
चंडीगढ़ नगर निगम ने की नई पहल
चंडीगढवासियों को हर रोज देना होगा 4 तरह का कचरा
चंडीगढ़, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम ने मिशन स्वच्छ चंडीगढ़ के तहत नई पहल की है। अब चंडीगढवासियों को हर रोज 4 तरह का कचरा देना होगा। अगर नही किया तो निगम ने स्पष्ट किया है कि कचरे को पृथक न किए जाने की सूरत में जुर्माना भी लगाया जाएगा। गीला, सूखा और जहरीला कचरा अलग करके न देने पर रिहायशी घरों को 232 रुपए जुर्माना प्रत्येक चूक के लिए लगाया जाएगा।
सभी एमसी चंडीगढ ने कहा है कि हमारा शहर हमारा गौरव है! इसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। आइए हम सभी एमसी चंडीगढ़ के साथ हाथ मिलाएं और अपने कचरे को अलग करें।





















