
चंडीगढ़ नगर निगम के सदन की बैठक में हंगामा
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (विश्ववर्ता) चंडीगढ़ नगर निगम के सदन की बैठक में आज जोरदार हंगामा हुुआ। बैठक में विपक्ष ने संपर्क केंद्रों पर बढ़ाए गए करों को लेकर खूब नारेबाजी की। स्थिति काफी तनावपूर्ण होने पर विरोध कर रहे पार्षदों को उठाने के लिए सिविल में मार्शल पहुंच गए। विपक्ष ने कहा कि यह भाजपा के गुंडे हैं। मेयर ने साफ किया है कि जो भी पार्षद बाहर निकाले गए वह अगली बैठक तक सस्पेंड रहेंगे।























