
इस वक्त की बडी खबर
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव मे फिर भाजपा ने मारी बाजी
चंडीगढ मेयर चुनाव के लिए वोटिंग खत्म
चंडीगढ़, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव मे भाजपा ने बाजी मार ली हेै। पता चला है कि के नए मेयर के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। यहां देश में पहली बार विपक्षी दलों के इंडिया और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। पता चला है कि वोटिंग पूरी होने के बाद अब वोटिंग एजेंट के सामने बैलेट बॉक्स खोलने को लेकर हंगामा शुरू हो गया है।
वहीं सूत्रों के अनुसार आ भाजपा के मनोज सोनकर को मेयर घोषित कर दिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार आप और कांग्रेस को 12 वोट मिले हैं। आठ वोट अमान्य हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बतां दे कि नगर निगम में मंगलवार को मेयर के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। भाजपा ने सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर कुलजीत सिंह संधू और डिप्टी मेयर के पद पर राजेंद्र शर्मा को उतारा है। वहीं, गठबंधन ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी और डिप्टी मेयर के पद पर कांग्रेस की निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाया है।























