
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हुए तीन एजेंडे पास
विपक्ष ने उठाये कई मुद्दे
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम की आज अहम बैठक जारी है। बैठक मे तीन एजेंडे पास हुए। इनमें शहर के मलबे के निपटारे से जुड़ा अहम मुद्दा भी शामिल है। वहीं मीटिंग शुरू होने के बाद हाउस में पानी समेत कई बड़े मुद्दे विपक्ष ने उठाए।























