
चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई छात्र नेताओं की आपस में झड़प
चंडीगढ, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज में विभिन्न विद्यार्थी संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई छात्र नेताओं की आपस में झड़प हो गई। जिसके बाद सभी संगठनों ने नारे लगाने शुरु किए। इस दौरान बैरिकेड के आगे एक ट्रैक्टर पर पहले एचएसए के विद्यार्थियों ने चढ़कर नारे लगाए। अन्य विद्यार्थियों ने मामले को शांत किया और ट्रैक्टर से उतर कर पैदल चलते हुए नारे लगाए। संगठन के शक्ति प्रदर्शन के दौरान बाहर के काफी लोग उसमें मौजूद रहे।





















