
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नववर्ष को लेकर जारी की एडवाइजरी
यह सडक़ें 31 को रात 10 से 2 तक रहेगी बंद
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता): दो दिन बाद नववर्ष का आगमन है जिसे लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत लोगों को बताया गया है कि कुछ क्षेत्रों को व्हीकल जोन घोषित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि लोगों की सुरक्षा व नए साल के जश्न को शांतिमय ढंग से मनाए जाने को लेकर यह प्रबंध किए गए हैं। 31 दिसंबर को रात 10 बजे से रात 2 बजे तक कुछ सडक़ों को व्हीकल्स के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। वहीं इन जगहों पर जिन लोगों के घर हैं उन्हें कहा गया है कि वह वैध आइडेंटिटी कार्ड और रैजिडैंट प्रूफ लेकर निकले ताकि उनकी गाडिय़ों को एंट्री मिल सके।























