
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव
आज प्रचार का आखिरी दिन
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। कल नई कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के 1800 मेंबर्स की तरफ से एक प्रेसिडेंट और 11 कार्यकारी सदस्य चयनित किए जाएंगे।























