
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को लगी बडी सफलता हाथ
पुलिस के हत्थे चढे 3 आरोपी और बरामद में 8 गाडिय़ां
चंडीगढ़, 20 जुलाई ( विश्व वार्ता) चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई । क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर और उनकी टीम ने चंडीगढ़ से गाडियां चोरी करने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 8 गाडियां बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान सोनीपत के रहने वाले अक्षय (28) , जयपाल (23) और राहुल (27) के रूप में हुई है। पुसिल ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी कोडिड चिप का इस्तेमाल कर तीन मिनट में गाडी को चोरी करा लेते थे। इसके बाद गाडियों को एक लाख से डेढ लाख रुपये में बिहार में बेच देते थे। पुलिस ने 7 गाडियां बिहार से बरामद की है। पुलिस के अनुसार अक्षय के खिलाफ चोरी के लगभग 32 और जयपाल पर 6 केस दर्ज हैं। पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने में सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी सिस्टम से मदद मिली। पुलिस ने आरोपियों से पांच ब्रेजा, एक सेलेरियो, सियाज और बोलेनो कार बरामद की है। आरोपी बलेनो कार पर फर्जी नंबर लगाकर चोरी करने आते थे।






















