
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच का बडा एक्शन
अफीम के साथ तस्कर को दबोचा
चंडीगढ़, 3 जुलाई ( विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बडा एक्शन लेते हुए शहर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर के पास से 1 किलो अफीम की बरामदगी हुई है। इसके साथ ही उक्त नशा तस्कर की पहचान उत्तराखंड के रहने वाले 34 वर्षीय शशिकांत के रूप में हुई है। वहीं, क्राइम ब्रांच ने आरोपी शशिकांत को जिला अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड हासिल कर ली है। इस दौरान आरोपी शशिकांत से नशे के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताक्ष की जाएगी।























