
चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में शादी के कार्यक्रम मे लाखो की नकदी और गहने चोरी
चंडीगढ, 23 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित माउंट व्यू होटल मे लाखो की नकदी और गहने चोरी का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गुरुग्राम के डॉक्टर के बेटे की शादी समारोह मे शातिर आरोपी ने होटल के रिसेप्शनिस्ट को राजीव बहल का नाम बताकर कमरे की दूसरी चाबी ले ली और नकदी व गहने लेकर आराम से फरार हो गया। हालांकि आरोपी जाते वक्त होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।





















