
चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में फैक्ट्री मे लगी भीषण आग
फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंची, आग पर काबू पाने की कोशिश
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) बडी खबर आ रही है कि चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में एक मोमबत्ती की फैक्ट्री आउटलेट में आग लग गई। फैक्टरी से धुआं निकलते देख लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया। पास में बनी पुलिस चौकी से तत्काल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम की फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।























