
चंडीगढ़ में अजय हत्याकांड में आज मृतक का होगा पोस्टमार्टम
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में अजय हत्याकांड में आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसका शव चंडीगढ़ के पीजीआई में रखा गया है।। इस कारण अभी तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। वहीं पुलिस ने इस मामले में सेक्टर 25 के ही रहने वाले अजय कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ के बाद जल्द ही दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।





















