
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में धू-धू कर जली कार
मची अफरा तफरी
चंडीगढ़, 26 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की मेन मार्केट एरिया मे उस समय हडकंप मच गया जब लोग इधर-उधर भागने लगे क्योकि वहां खडी एक कर मे एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।





















