
चंडीगढ़ में तेजधार हथियार से एक नौजवान की निर्मम हत्या
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) चंडीगढ़ के मौली जागरण कॉलोनी में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना बीती रात हुई। हमलावरों ने युवक को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी आंतें निकल आई. जानकारी के मुताबिक, इलाके के कुछ नशे के आदी युवकों ने कहा-सुनी के दौरान युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। साथ ही इस हमले में युवक के भाई को भी चोटें आई हैं. घटना के दौरान वह उसके साथ था।
मृतक की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। मृतक अपने परिवार के साथ कॉलोनी में रहता था। उनका एक भाई भी है। मौली जागरण थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।























