
चंडीगढ़ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहला बड़ा बयान
केंद्र सरकार को लिया निशाने पर
पंजाब चंडीगढ पर अपने हक के लिए जोरदार संघर्ष करेगा: सीएम मान
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ मुद्दे पर पहला बयान जारी किया है। मान ने एक ट्वीट में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, “केंद्र सरकार धीरे-धीरे दूसरे राज्यों और सेवाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को चंडीगढ़ प्रशासन में थोप रही है। यह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के सिद्धांत और भावना के खिलाफ है। पंजाब चंडीगढ़ पर अपने हक के दावे के लिए कड़ा संघर्ष करेगा।”
Central Govt has been stepwise imposing officers and personnel from other states and services in Chandigarh administration. This goes against the letter and spirit of Punjab Reorganisation Act 1966. Punjab will fight strongly for its rightful claim over Chandigarh…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2022






















