
चंडीगढ़ के मनीमाजरा मे शव मिलने से इलाके मे हडकंप, पुलिस ने की जांच शुरू
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के मनीमाजरा में पुलिस को एक शव बरामद हुआ है जिस कारण इलाके मे हडकंप मच गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, व्यक्ति पर चाकू से वार कर हत्या की गई है। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के कैमरे की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
इससे 2 दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के युवक की चंडीगढ़ से सटे नयागांव में मर्डर का मामला सामने आया था दो दिन पहले हुए इस हत्याकांड में अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दो दिन पहले 20 साल के आशीष का शव नया गांव में मिला था. अब मोहाली पुलिस ने हत्याकांड का पटाक्षेप कर दिया है. आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शिमला का रहने वाला आशीष चंडीगढ़ में नौकरी करता था। 31 मार्च को वह जब नौकरी के बाद अपने कमरे पर जा रहा था तो नयागांव के विकास नगर में उसका दो युवकों ने मर्डर कर दिया. आरोपियों ने लूट के इरादे से आशीष पर हमला किया और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी।जानकारी अनुसार डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मोहित अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले नया गांव से एक शव बरामद हुआ था. यह बिल्कुल ब्लाइंड मर्डर था. युवक की छाती पर चाकू से वार किए गए थे. जांच में पुलिस को पता चला है कि लूट के इरादे से कत्ल किया गया था. नयागांव के ही आकाश पच्चीसिया और करण ने मर्डर को अंजाम दिया था.पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।





















