
चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर के खिलाफ एसएसपी को शिकायत
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ पुलिस को कांग्रेसी नेता ने चंडीगढ़ नगर निगम के डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता के खिलाफ आपराधिक शिकायत दी है। । शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नॉमिनेशन भरने के दौरान रिटर्निंग अफसर के समक्ष झूठा हलफनामा दायर किया था।ऐसा करके उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125-ए के अलावा आईपीसी की धारा 171जी, 177, 181, 420, 467, 468 और 471 के तहत अपराध किया है।





















